झारखंड में 50 साल की विधवा से बलात्कार
रांची
यूपी के बदायूं में 50 साल की महिला के साथ हैवानियत की घटना अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि झारखंड के चतरा में भी 50 साल की एक विधवा के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है.
झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया. गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर वेदप्रकाश ने बताया है कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि पीड़िता खतरे से बाहर है. स्थिति नियंत्रण में है. बताया जाता है कि चतरा की पीड़ित महिला भी 50 साल की है. वह विधवा बताई जाती है.

पाठको की राय